Parineeti Chopda-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनियां के सामने आ गया है।इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि दोनों का रोका भी जल्द ही होने वाला है। चोपड़ा परिवार और चड्डा परिवार दोनों के रिश्ते को जल्द ही एक स्टेप आगे ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब दोनों की शादी को लेकर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने बड़ा खुलासा किया है। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा एक साथ फिल्म कोड नेम इंडिया में काम कर चुके हैं। परिणीति और राघव के रिलेशनशिप की पुष्टि करते हुए हार्डी ने साफ कर दिया है कि दोनों जल्द ही शादी भी रचाने वाले हैं।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha
जल्द शादी रचाएंगे राघव और परिणीति
राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए हार्डी संधू ने बताया, 'मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी। अपनी मूवी के टाइम पर भी हम शादी के बारे में बात करते थे तो परिणीति यही कहती थी कि वह तब ही शादी करेगी जब कोई अच्छा लड़का मिल जाएगा'
रोके की तैयारी में पूरा परिवार
इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार परिवार के एक करीबी दोस्त ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया, 'रोका जरूर हो रहा है और दोनों परिवार जल्द ही कोई डेट तय करने की कोशिश कर रहे हैं। वे ऐसी तारीख की तलाश कर रहे हैं जो अगले महीने की शुरुआत में हो।' सूत्र ने यह भी कहा कि चोपड़ा और चड्ढा परिवार दोनों के रिलेशनशिप को आगे की तैयारी में लगे हुए हैं। रोका करते ही दोनों के रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंटमेंट भी हो जाएगी। अभी तक दोनों में से किसी में भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
