Paresh Rawal React on Trollers: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल( Paresh Rawal) इन दिनों फिल्म निकिता रॉय ( Nikita Roy) में नजर आ रहे हैं। उनकी ये मूवी सिनेमाघरों में लगी हुई है। कुछ दिन पहले एक्टर ने एक ऐसा बयान दिया था जिसने हर जगह हंगामा कर दिया था। परेश रावल ने बताया था कि घुटने की चोट ठीक करने के लिए उन्होंने अपना ही पेशाब पीया था। इस बयान के बाद परेश रावल को लोगों ने जमकर ट्रोल किया साथ ही मजाक भी बनाया। अब एक्टर ने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। परेश ने ट्रोल करने वाले लोगों पर रिएक्ट करते हुए अपनी बात कही
Image Source: Reddit Fan Page
बॉलीवुड हंगामा से एक बातचीत में परेश रावल( Paresh Rawal) ने उन लोगों का जवाब दिया जिन्होंने यूरीन पीने वाले बयान पर एक्टर को ट्रोल किया था। परेश ने कहा कि "मैंने उन लोगों को नहीं दिया.... हैं ना...इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं" वो यह कहना चाह रहे हैं कि उन्हें भी देना था। एक्टर आगे कहते हैं कि लोग राई का पहाड़ बना देने हैं। मैंने तो 40 साल पहले की बात बताई थी कि मैंने घुटने की चोट के लिए अपना पेशाब पिया, इस बात को इतना बढ़ाया जा रहा है। जिसे जो समझना है समझें।
किसके कहने पर पिया यूरीन
परेश रावल ( Paresh Rawal) ने बताया था कि वीरू देवगन ( अजय देवगन के पिता) जब उनसे हॉस्पिटल में मिलने आए तब उन्होंने कहा था कि मैं रोज सुबह अपना पेशाब पीऊँ क्योंकि फाइटर ऐसा ही करते हैं। मैंने उनकी सलाह मानी और वैसा ही किया। 15 दिन के अंदर मेरी चोट ठिक हो गई थी जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। विवादों के बाद परेश ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।
