Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 3 की अनाउंसमेंट पिछले साल हुई थी। मेकर्स ने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म में कार्तिक के साथ लीड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) नजर आने वाली हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स संग एक्ट्रेस की बात फाइनल स्टेज पर है। इस खबर को जानने के बाद पलक के फैंस काफी खुश है।
Kartik Aaryan and Palak Tiwari (credit pic: instagram)
रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स और पलक के बीच में चीज एकदम फाइनल हो चुकी हैं। अब कुछ चीजों को ही फाइनलाइज करना बाकी रह गया है। अगर सभी चीजें फाइनल हो जाती है तो मेकर्स जल्द पलक का नाम फाइनल कर देंगे। पलक ने सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। डेब्यू फिल्म में एक्ट्रेस का रोल बहुत ही छोटा था। एक्ट्रेस को फैंस बिजली गर्ल के नाम से जानते हैं।
पलक तिवारी को मिली कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3
भूल भुलैया 3 को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के दूसरे पार्ट की सक्सेस के बाद निर्देशक ने इसके तीसरे पार्ट का ऐलान किया था। भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। भूल भूलैया 3 के अलावा भी पलक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।
