दुबई में गिरफ्तार नहीं हुए पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान, वीडियो शेयर कर दुनिया को बताई सच्चाई

Rahat Fateh Ali Khan Video: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर ये खबर सामने आई थी कि उन्हें दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दुनिया को सच्चाई बताई है।

पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर राहत फतेह अली खान इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिनों उनको लेकर ये खबर सामने आई कि दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जियो टीवी के रिपोर्ट के मुताबिक, राहत फतेह अली खान के खिलाफ उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने मानहानि की शिकायत की है। इस वजह से राहत को दुबई में अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि अब राहत फतेही अली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दुनिया को सच्चाई बताई है। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर....

rahat f

राहत फतेही अली ने शेयर किया वीडियो

पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर राहत फतेह अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। राहत फतेही अली ने इस क्लिप को साझा करते हुए ये साफ कर दिया है कि उन्हें दुबई में अरेस्ट नहीं किया गया था। राहत फतेही ने कहा, 'दुबई में मैं एक गाने को रिकॉर्ड करने के लिए आया हूं और यहां सबकुछ ठीक है। मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि घटिया अफवाहों को सच ना मानें। ऐसा कुछ नहीं हुआ है जो मेरे दुश्मन सोच रहे हैं।'

End of Feed