बॉलीवुड

Kick 2: सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर के फैन्स को करना होगा लंबा इंतजार, 2025 में शूटिंग शुरू करेंगे साजिद नाडियाडवाला?

Sajid Nadiadwala and Salman Khan's Kick 2: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के साथ बन रही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किक 2' (Kick 2) के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जानिए कब शुरू होगी फिल्म?

Image

Salman Khan and Sajid Nadiadwala

Sajid Nadiadwala and Salman Khan's Kick 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट मूवी 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद से ही मेकर्स इसके सीक्वल को बनाने की तयारी में लगे हुए थे। अब जानकार मेकर्स की 'किक 2' (Kick 2) बनाने की मुराद पूरी हुई है। बीते कई दिनों से सलमान खान स्टारर 'किक 2' की शूटिंग शुरू करने को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। 'किक 2' को लेकर अब जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक फिल्म के लिए सलमान खान के फैन्स को काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म लगभग 2 साल बाद शुरू की जाएगी।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार साजिद के बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स एक साथ बनाए जा रहे हैं। ऐसे में अब 'किक 2' के डायरेक्शन में समय लग सकता है। साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही डेविल की कहानी को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा शुरू कर दी थी। साजिद और सलमान के बीच सालों से अच्छी दोस्ती है। 'किक 2' को साजिद अब साल 2025 में शुरू करेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। 'सिकंदर' के निर्देशन के लिए एआर मुरुगादॉस को चुना गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना को लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article