Oscars 2025: किरण राव की Laapataa Ladies ऑस्कर 2025 की रेस में हुई शामिल, इस कैटेगिरी में हुई नॉमिनेट

Oscars 2025: किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर 2025 की लेस में शामिल गई है। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा लीड रोल में नजर आए थे। अब इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी खुशी है।

Oscars 2025: किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर 2025 की लेस में शामिल हो गई है। इस फिल्म को फैंस ने बहुत प्यार दिया है। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया है। इस फिल्म में कोई फेमस सितारे नहीं थे फिर भी इस फिल्म ने कमाल किया है। बता दें इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिल को छू लेने वाली इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और उनकी एक्स पत्नी किरण राव ने किया है।

Laapataa Ladies in Oscars 2025

Laapataa Ladies in Oscars 2025

इस कैटेगरी में हुई एंट्री

हाल ही में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चेन्नई में आयोजित एक इवेंट के दौरान ये ऐलान किया और इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में एंट्री दी गई है। बता दें इस साल ऑस्कर के लिए 29 फिल्में भेजी गई थी। जिनमें सिर्फ 12 हिंदी, 6 तमिल और 4 मलयालम फिल्मों की एंट्री हुई है।

End of Feed