Oscars 2025: किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर 2025 की लेस में शामिल हो गई है। इस फिल्म को फैंस ने बहुत प्यार दिया है। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया है। इस फिल्म में कोई फेमस सितारे नहीं थे फिर भी इस फिल्म ने कमाल किया है। बता दें इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिल को छू लेने वाली इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और उनकी एक्स पत्नी किरण राव ने किया है।
इस कैटेगरी में हुई एंट्री
हाल ही में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चेन्नई में आयोजित एक इवेंट के दौरान ये ऐलान किया और इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में एंट्री दी गई है। बता दें इस साल ऑस्कर के लिए 29 फिल्में भेजी गई थी। जिनमें सिर्फ 12 हिंदी, 6 तमिल और 4 मलयालम फिल्मों की एंट्री हुई है।
क्या थी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी काफी अलग थी। इस फिल्म की कहानी ने समाज में काफी बड़ा मैसेज दिया था। लापता लेडीज की कहानी एक गांव की कहानी थी, जिसमें दो-तीन दुल्हे अपनी दुल्हन को ट्रेन से लेकर अपने घर जाते हैं, लेकिन बीच में उनकी दुल्हन बदल जाती है क्योंकि सब दुल्हनों का चेहरा घूंघट से छूपा रहता है। फिल्म का लीड एक्टर दीपक गलती से दूसरी दुल्हन पुष्पा को अपने घर लेकर आ जाता है, लेकिन दीपक की शादी फूल से होती है। वो अपने पति का इंतजार करते हुए उसी स्टेशन पर दिन गुजारती है। पुष्पा की समझदारी के कारण दीपक और फूल मिल जाते हैं। इस फिल्म में ये संदेश दिया गया है कि अगर दुल्हन शायद घूंघट नहीं लगाती तो गायब नहीं हुई होती।
