गदर 2 ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद जहां फैंस एक तरफ गदर 3 का इंतजार कर रहे हैं वही दूसरी तरफ इस फिल्म के डायरेक्टर ने दशहरा के मौके पर अपनी नई फिल्म वनवास की घोषणा की है। साथ ही दशहरा के दिन फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म को अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
अपने ही अपनों को देते हैं वनवास
हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा है-"अपने ही अपनों को देते हैं 'वनवास'। साथ ही इस वीडियो को रिलीज कर मेकर्स ने फैंस को फिल्म का फर्स्ट लुक दिखाया है। वीडियो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस वीडियो में जबरदस्त विजुअल्स और धमाकेदार बैकग्राउंड है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जय राम श्री राम गाना भी चल रहा है, जो इस वीडियो को और भी ज्यादा खास बना रहा है।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- कहानी जिंदगी की....कहानी जज्बात की। कहानी अपनों के विश्वास की। पूरे परिवार के साथ देखिए परिवार की फिल्म # वनवास, जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वनवास में नजर आएंगे ये सितारे
अनिल शर्मा द्वारा रिटेन, प्रोड्यूस और डायरेक्ट वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, खुशसुंदर, राजपाल, सिमरत कौर, अश्विनी कालसेकर, परितोष त्रिपाठी और हेमंत खेर नजर आएंगे।
