OMG 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 को लेकर हाईप बनी हुई है। फिल्म में अक्षय, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के रिलीज से पहले कई सीन्स पर कैंची चला दी है। इसके अलावा फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान पकंज त्रिपाठी ने ओएमजी 2 को ए सर्टिफिकेट मिलने पर नाराजगी जताई है। एक्टर का कहना है कि ये फिल्म खासतौर पर 12 से 17 तक के बच्चों के लिए बनाई गई है।
Pankaj tripathi and Akshay Kumar (credit pic: instagram)
पकंज ने कहा, मैं काफी हैरान रह गया था जब फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला। उन्होंने आगे कहा, जब गैंग्स ऑफ वासेपुर को ए सर्टिफिकेट मिला तो हम जानते थे। लेकिन ओएमजी 2 को ए सर्टिफिकेट मिलना हमारा लिए शॉकिंग था। थोड़ा मलाल हुआ है कि 12 से 17 साल वालों के लिए ये फिल्म बनाई वो लोग देख ही नहीं पाएंगे।
फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने से नाराज पंकज
मुझे उम्मीद है कि सेंसर बोर्ड फिल्म को ए और अंडर ए के बीच में रखते हुए कुछ बदलाव करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक CBFC आदिपुरुष को मिले हेट के बाद ओएमजी 2 को लेकर ज्यादा सख्त हो गई है। मेकर्स चाहते थे कि सेंसर बोर्ड फिल्म को ua सर्टिफिकेट मिले। ओएमजी 2 रिलीज से पहले ही विवादों में है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और ओएमजी 2 में क्लैश होगा।
