OMG 2 Movie Twitter Review: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार ये 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सुपरहिट फिल्म 'ओएमजी' के बाद फैंस एक बार अक्षय कुमार की दिलस्चस्प एक्टिंग को देखने के लिए सभी काफी उत्सुक थे। फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर काफी बज था इसलिए फिल्म की अच्छी कमाई होने की कयासबाजी है। अब हाल ही में ट्विटर पर लोग पहला शो देखकर फिल्म का रिव्यु दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में आइए देखते हैं की फिल्म को लेकर लोगों का क्या रिएक्शन है।
यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो गई है। ऐसे में कई दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए उमड़े हैं। अब सोशल मीडिया पर कई दर्शक फिल्म का पहला शो देखने के बाद अपने रिव्यु दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ओएमजी 2 अपनी संवेदनशील सामग्री को अत्यंत प्यार और देखभाल के साथ पेश करता है, इतिहास और न्यायपालिका दोनों की मदद से मार्गदर्शन और शिक्षित करने का प्रयास करता है। पंकज और यामी के बीच कोर्ट रूम ड्रामा दिलचस्प है ,कुल मिलाकर अच्छी फिल्म है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म की रीढ़ की भूमिका निभाई है जबकि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम फिल्म की आत्मा के रूप में काम करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो न भूलें गदर 2 की तुलना में धीमी शुरुआत होगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की मैं फिल्म को 5 में से 5 नंबर देना चाहूंगा। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई है। कहानी 'सेक्स एजुकेशन पर बनी हैम जो समाज को एक बड़ा संदेश दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 10 से 11 करोड़ के बीच बिजनेस कर सकती है।
