OMG 2 Box Office Collection Prediction Day 1: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर ने सभी को फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार महादेव का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म ओएमजी 1 का सीक्वल है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले खूब विवादों में भी रही। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 20 कट और 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी है। उनको लगता है की फिल्म काफी कंट्रोवर्सिअल है, ऐसे में इस फैसले से फिल्म के मेकर्स काफी ना खुश हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म आज पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।
अमित राय द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) ने बड़े परदे पर दस्तक दे दी है। इस बार फिल्म सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' के साथ रिलीज की गई है। ऐसे में देखना बहुत ज्यादा दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी। रिपोर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 10 से 11 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ सकती है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म एडवांस बुकिंग में 1 लाख तक टिकिट नहीं बेच पाई है साथ ही फिल्म को काफी कम स्क्रीन्स भी दी गई है। कहानी की बात करें तो फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के बेटे का स्कूल के बाथरूम से एमएमस लीक हो जाता है, ऐसे में वो बीटा डिप्रेशन में चला जाता है। अपने बेटे की इज्जत वापिस दिलाने के लिए कांति कोर्ट में केस लड़ता है। ऐसे में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने परम भक्त कांति के लिए धरती पर आते हैं, ताकि वो केस जीत सके। फिल्म 'सेक्स एजुकेशन' पर बनी है।
