OMG 2 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। ओएमजी 2 में यामी गौतम (Yami Gautam) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) मुख्य भूमिका में है। फिल्म की दमदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म ने 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
OMG 2 Box Office Collection (credit pic: instagram)
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10. 40 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने पहले वीकेंड तक 85.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 6.03 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सिनेमाघरों में 45. 54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 129 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने शनिवार यानी 19 अगस्त को 10.50 करोड़ की कमाई की। ओएमजी 2 में अक्षय ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त होते हैं। वहीं, यामी वकील की रोल में हैं।
फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया। इस वजह से इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख सकते हैं। मेकर्स इस बात से नाराज थे। उनका कहना था कि खासतौर पर ये फिल्म टीनएजर्स के लिए बनाई है।
