बॉलीवुड

OMG 2 Box Office Collection Day 15 : ओएमजी 2 की Dream गर्ल 2 ने थमाई सांसें, कमाई की रफ्तार में बन गई रोड़ा

OMG 2 Box Office Collection Day 15 : अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' की रफ्तार और क्रेज अब कम होने लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म 15वें दिन बॉक्सऑफिस पर कितना बिजनेस कर लिया है।

Image

OMG 2 Box Office Collection Day 15 : अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' की रफ्तार और क्रेज अब कम होने लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म 15वें दिन बॉक्सऑफिस पर कितना बिजनेस कर लिया है।

OMG 2 Box Office Collection Day 15 : अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार महादेव का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म ओएमजी 1 का सीक्वल है। रिलीज होने से पहले फिल्म खूब विवादों में भी रही। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 20 कट और 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी थी। उनको लगता है की फिल्म काफी कंट्रोवर्सिअल है, ऐसे में इस फैसले से फिल्म के मेकर्स काफी ना खुश हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पंद्रहवें दिन कितनी कमाई की है।

अमित राय द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) को इस बार फिल्म सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' के साथ रिलीज की गई थी। ऐसे में दोनों फिल्म के बीच कमाई को लेकर टक्कर बनी हुई है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। लेकिन अब रिलीज के पंद्रहवें दिन कमाई की रफ्तार घटते हुए 6.70 करोड़ कलेक्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म ने अब तक 128 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। कहानी की बात करें तो फिल्म में पंकज त्रिपाठी के बेटे का स्कूल के बाथरूम से एमएमस लीक हो जाता है, ऐसे में वो बीटा डिप्रेशन में चला जाता है। अपने बेटे की इज्जत वापिस दिलाने के लिए कांति कोर्ट में केस लड़ता है। ऐसे में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने परम भक्त कांति के लिए धरती पर आते हैं, ताकि वो केस जीत सके। फिल्म 'सेक्स एजुकेशन' पर बनी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article