OMG 2 Box Office Collection Day 10 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर ओएमजी 2 (OMG 2) की दसवे दिन की कमाई ठीक-ठाक रही है। फिल्म OMG 2 ने गदर 2 से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद अच्छी खासी कमाई कर ली है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 की हाइप के चलते ओएमजी 2 को लिमिटेड स्क्रीन्स मिली हैं। इसके बाद भी फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार चली गई है। 10 दिनों के भीतर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। एक तरफ जहां रिलीज के दसवें दिन फिल्म गदर 2 ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, वहीं अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की कमाई 12 करोड़ के आस-पास रहने की उम्मीद है, आइए ओएमजी 2 के दसवें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
OMG 2 Box Office Collection day 10
यह भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Collection Day 10: 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है गदर 2, पठान से भी चल रही आगे
ओएमजी 2 ने कर डाली अच्छी खासी कमाई
गदर 2 की आंधी में अक्षय कुमार की ओएमजी 2 काफी हद तक टिकी रही है। रजनीकांत की फिल्म जेलर और सनी देओल की गदर 2 के साथ रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। अब शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ओएमजी 2 ने रिलीज के 10वें दिन 12 करोड़ के लगभग बिजनेस किया है, जिसके साथ 113 करोड़ तक हो सकता है।
