Om Raut on Prabhas and Salman Khan's Box Office Performance: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग और स्टारडम का कोई मेल नहीं है। एक्टर की पिछली कुछ फिल्में नहीं चली हैं, बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन के बाद भी फिल्में ने दर्शकों के दिलों पर छाप नहीं छोड़ पाई है। कुछ ऐसा ही हाल पैन इंडिया स्टार प्रभास का भी रहा है। बाहुबली 2 की अपार सफलता के बाद उनका स्टारडम भी आसमान छू रहा था। हालांकि एक्टर ने भी बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। जिसने फैंस को भी निराश किया था। प्रभास की आखिरी फिल्म कल्कि 2898 एडी वर्ल्डवाइड हिट साबित हुई है। हालांकि मूवी को लेकर दर्शकों का औसत रिस्पॉन्स ही देखने को मिला है। अब ओम राउत ने दोनों ही एक्टर्स की बॉक्स ऑफिस फेलियर पर बात की है और उन्हें डिफेंड किया है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
Salman Khan and Prabhas
यह भी पढ़ें- War 2 के बाद भी Brahmastra 2 की शूटिंग नहीं करेंगे अयान मुखर्जी? आदित्य चोपड़ा ने बना डाला Dhoom 4 का प्लान!
सलमान और प्रभास के सपोर्ट में उतरे ओम राउत
आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने की इंटरनेट पर एक क्लिप काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह प्रभास और सलमान खान को 'फ्लॉप प्रूफ स्टार' बुलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के बारे में बात करते हुए राउत ने कहा, 'प्रभास और सलमान खान जैसे एक्टर फ्लॉप-प्रूफ स्टार्स हैं, उनके पास एक बड़ी फैन फॉलोइंग और स्टार पावर वाली एमेज बनी हुई है, जो बॉक्स ऑफिस फेलियर के बाद भी धूमिल नहीं होती है। दोनों ही स्टार्स अब हिट और फ्लॉप मूवीज से परे हो गए हैं।'
