बॉलीवुड

Deepika Padukone के बेबी बंप पर Ranveer Singh नहीं बल्कि Orry ने रखा हाथ, फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Deepika Padukone's Baby Bump: इंटरनेट सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए फोटो शेयर की है। फोटो में दीपिका पादुकोण के साथ उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आ रहे हैं।

Image

Deepika Padukone Flaunts Her Baby Bump With Ranveer Singh

Deepika Padukone's Baby Bump: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। बीते दिन मुंबई में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। ओरी ने अगले दिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज संगीत नाईट की कई पिक्स शेयर कीं। इन पिक्स में जिसने सभी का ध्यान खींचा वो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की थी। दीपिका पादुकोण भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शामिल हुई थीं। इस फोटो में दीपिका पादुकोण को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा।

ओरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक फोटो शेयर की है, जसमें उन्हें दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर फोटो क्लिक कराते हुए देखा जा सकता है। इस फूट में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। फोटो को कई लोगों ने पसंद किया है तो कईयों ने ओरी की क्लास भी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका के बेबी बंप पर इसने हाथ क्यों रखा है? क्या ये आशीर्वाद दे रहा है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इस फोटो में ओरी का कोई काम नहीं है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को 27 जून के दिन रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया है। इस फिल्म में भी दीपिका पादुकोण ने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद है। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह को आने वाले दिनों में फिल्म 'डॉन 3' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article