Dhoom 4 villain : धूम 4 का इंताजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा तेज है। यशराज फिल्म्स की धूम के हर पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। हर पार्ट में हमे अलग-अलग विलेन देखने को मिले थे। पहला पार्ट 2004 में रिलीज हुआ था इस पार्ट में जॉन अब्राहम ने विलेन का किरदार निभाया था। वही दूसरे पार्ट में 2006 में रिलीज हुआ था, जिसमें ऋतिक रोशन विलेन बने थे। तीसरे पार्ट में आमिर खान विलेन के रोल में नजर आए थे। ऐसे में अब चौथे पार्ट के लिए साउथ एक्टर का नाम सामने आ रहा है, जो विलेन बनते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कौन हैं वो स्टार।
साउथ एक्टर बनेंगे विलेन
पहले ऐसी अफवाहें थी कि किंग खान या रणबीर कपूर इस पार्ट में विलेन का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार सूर्या इस पार्ट में खलनायक बनते नजर आएंगे। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि यश राज फिल्म्स के साथ सूर्या की लगभग सारी बात पूरी हो चुकी है। अब देखना होगा कि फैंस को मेकर्स कब ये गुड न्यूज देते हैं।
फिल्म से सामने आया था लुक?
इस पार्ट के लिए अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल हो गया है। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें एक्टर नए लुक में नजर आ रहे थे। फैंस फोटो देखकर अनुमान लगा रहे थे कि एक्टर का ये लुक फिल्म के लिए ही है। अभी तक विलने के रोल के लिए मेकर्स ने कुछ अपडेट नहीं दी है। अब देखना होगा कि मेकर्स के तरफ से ऑफिशियल अपडेट कब आती है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही सूर्या का नाम विलेन के लिए सुनकर सुर्या के फैंस काफी खुश हो गए हैं।
