Kajol's co star Noor Malabika Das Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) के साथ सीरीज द ट्रेल' (The Trail) नूर मालाबिका दास (Noor Malabika Das Suiside) ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस को आखिरी बार काजोल की 'द ट्रेल' में देखा गया था। अब नूर का शव 6 जून को अपने अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। पुलिस को कथित तौर पर लोखंडवाला में उनके अपार्टमेंट से शव मिला है। इस दुखद घटना के बाद अब मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कथित तौर पर कहा है, 'हमने उनके परिवार से बात की। वे दो सप्ताह पहले ही नूर के घर से अपने नेटिव प्लेस पर लौटे थे। अभी जांच चल रही है।'
Kajol's The Trail co star Noor Malabika Dah suicide
यह भी पढ़ें- 'All Eyes on Reasi': आतंकवादी हमले के खिलाफ वरुण धवन-कंगना रनौत समेत इन बॉलीवुड स्टार्स ने उठाई आवाज!
एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास की मौत की खबर ने अचानक सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस की मौत को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी पुलिस ने जारी नहीं की है। फिलहाल इसे एक आत्महत्या का मामला ही बताया जा रहा है।
नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या?
37 साल की एक्ट्रेस नूर मालाबिका जहां ने एक्टिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले कतर एयरवेज में एयर होस्टेज के तौर पर काम किया था। शुरुआती जानकारी में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद भी एक्ट्रेस की मौत की सही वजह पता चल पाएगी।
