बॉलीवुड

अजय देवगन स्टारर 'Auron Mein Kahan Dum Tha' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, तब्बू संग दिखेगी केमिस्ट्री

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer Release Date is Out: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए किस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर...

Image

Ajay Devgn and Tabu Movie Auron Mein Kahan Dum Tha

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer Release Date is Out: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'शैतान' और 'मैदान' अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इन दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। इस समय अभिनेता अपनी नई फिल्म औरों में कहां दम था' की रिलीज को लेकर छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें अजय देवगन लीड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) को रंग लगाते दिखाई दिए थे। टीजर को देखने के लिए फैन्स ट्रेलर की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसके ट्रेलर की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। आइए जानें किस दिन मेकर्स फिल्म का ट्रेलर जारी करेंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर मेकर्स 13 जून को रिलीज करेंगे। फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अजय देवगन स्टारर का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म में जिमी शेरगिल और साई मांजरेकर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक, संगीता अहीर और शीतल भाटिया ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म 5 जुलाई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'औरों में कहां दम था' के अलावा अजय देवगन के पास रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' भी है। फिल्म की शूटिंग अब तक कश्मीर में चल रही थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह सहित कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के 15 अगस्त के दिन रिलीज होने की उम्मीद है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article