बॉलीवुड

No Entry 2: अनिल और बोनी कपूर के बीच अनबन पर Anees Bazmee ने दिया बयान, बोले 'दोनों की आपस में बहुत...'

Anees Bazmee on rift between Anil-Boney Kapoor: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म 'नो एंट्री 2' के लिए दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर को चुना है। फिल्म से अनिल कपूर का पत्ता साफ हो गया है, जिस वजह से अभिनेता की अनबन उनके भाई बोनी कपूर से हुई। अनिल और बोनी के बीच हुई अनबन पर अब अनीस बज्मी ने रिएक्ट किया है।

Image

Anil Kapoor and Boney Kapoor

Anees Bazmee on rift between Anil-Boney Kapoor: अनीस बज्मी की नई फिल्म 'नो एंट्री 2' की घोषणा कुछ दिनों पहले हुई है। फिल्म के सीक्वल के लिए निर्माताओं ने दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर को फाइनल किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) से अपना पत्ता साफ होने पर अनिल कपूर ने नाराजगी जताई है। यहीं नहीं इस करण अनिल कपूर और उनके भाई और निर्माता बोनी कपूर के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। ऐसे में अब इन खबरों पर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में 'नो एंट्री 2' के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच चल रही कथित अनबन पर चुप्पी तोड़ी है। अनीस बज्मी ने कहा, 'जहां तक मैं जनता हूं दोनों भाइयों के बीच प्यार है। इनके बीच की जो नाराजगी है वो कुछ दिनों की हो सकती है। मुझे लगता है कि ये दोनों आपस में निपट लेंगे और आपस में बातचीत कर लेंगे। मुझे इन दोनों से बात करने की कोई जरुरत नहीं है। उनकी किसी और की जरुरत भी नहीं है।' अनीस के इस बयान से यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच अनबन होने की खबरों में थोड़ी तो सच्चाई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीस बज्मी इस समय फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हुई है। फिल्म के तीसरे पर मेकर्स ने विद्या बालन की वापसी भी कराई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article