Ramayana में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर मुकेश खन्ना ने दिया विवादित बयान, कहा- 'जिसे रावण के रोल में कास्ट करना चाहिए...'

Mukesh Khanna's on Ranbir Kapoor Casting as Ram: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) में नजर आने वाले हैं। रणबीर को राम को किरदार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब एक्टर मुकेश खन्ना ने रणबीर की कास्टिंग पर सवाल खड़े किए हैं।

Mukesh Khanna's on Ranbir Kapoor Casting as Ram: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। उनकी कास्टिंग के बाद से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आपत्ति जाहिर की है। इस बीच दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी इस विवाद पर रिएक्ट किया है। मुकेश खन्ना अपनी राय शेयर करने से नहीं कतराते हैं, वह हमेशा ही इस वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने एक बार फिर इस रोल के लिए सही एक्टर की कास्टिंग को लेकर बात की है। उन्होंने इसपर रिएक्ट करते हुए सुझाव दिया कि रणबीर कपूर हिंदू भगवान का रोल प्ले करने के लिए बेस्ट च्वाइज नहीं सकते हैं। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत

Mukesh Khanna on Ranbir Kapoor Ramayana

Mukesh Khanna on Ranbir Kapoor Ramayana

रामायण में रणबीर की कास्टिंग पर क्या बोले मुकेश खन्ना?

हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा, 'राम और कृष्ण को दिव्य और सुंदर माना जाता है, पारंपरिक रूप से सुंदर नहीं। उदाहरण के लिए, आप राम या कृष्ण को मूंछों के साथ इमेजिन नहीं कर सकते। इन रोल की एक पवित्र छवि है, उदाहरण के लिए, कृष्ण को अक्सर सुंदर व्यक्ति के तौर पर इमेजित किया जाता है। दाढ़ी रखने या अपने पारंपरिक लुक को बदलने से उनकी पहचान पूरी तरह से भटक जाएगी।'

End of Feed