Nikhil Dwivedi on Bandar Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर (Bandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बंदर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म बंदर का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। बॉबी देओल की फिल्म बंदर रिलीज होने से पहले विवादों में आ गई है। कुछ लोग फिल्म को महिलाओं के खिलाफ बता रहे हैं। इन आरोपों को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) ने Times Now से बात की है। तो चलिए जानते हैं निखिल द्विवेदी ने क्या जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: Bandar Trailer: नए अवतार में बॉबी देओल ने मचाया तहलका, रिलीज हुआ ट्रेलर)
बंदर मूवी पर निखिल द्विवेदी ने कही ये बात (Image Source: IMDb/ Times Now)
निखिल द्विवेदी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
एक्टर बॉबी देओल की फिल्म बंदर एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह निखिल द्विवेदी का अभी हाल ही में Times Now से की गई बातचीत है। निखिल द्विवेदी ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ फिल्म को लेकर चर्चा की। Newshour at 9 में बात करते हुए निखिल ने कहा कि सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर लिखी गई बंदर की स्क्रिप्ट उनके दिल के बहुत करीब थी। उन्होंने कहा, 'इसका मुद्दा मेरे दिल के करीब था और बाद में इससे जुड़े लोग भी मेरे लिए बहुत खास बन गए।' शो में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पुरुषों के साथ नाइंसाफी हो रही है, तो निखिल ने कहा, 'हमारी फिल्म महिलाओं के खिलाफ नहीं है। ट्विशा के साथ जो कुछ हो रहा है, हम भी उसे देख रहे हैं। यह दुखद है। इसकी जांच होनी चाहिए। अगर वहां कोई अपराध हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय के समर्थन में है। हमें यह समझना होगा कि कोई यह नहीं कह रहा कि जिन महिलाओं के साथ गलत हुआ है, उन पर भरोसा मत करो। लेकिन न्याय पर भरोसा करना भी उतना ही जरूरी है। हम किसी एक जेंडर पर भरोसा करने से ज्यादा न्याय पर भरोसा करना चाहते हैं। यही हमारे संविधान और कानून की बुनियाद है। हमारा लोकतंत्र भी इसी सिद्धांत पर खड़ा है। आखिर में न्याय होना चाहिए।' (ये भी पढ़ें: Bandar Teaser: डेटिंग गेम में फंसकर "बंदर" बने बॉबी देओल, देखें वीडियो)
बॉबी देओल भी रहे मौजूद
टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के इस शो में एक्टर बॉबी देओल भी मौजूद रहे। बॉबी देओल ने भी फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। बॉबी देओल ने इस बातचीत के दौरान अपने रोल को लेकर बात की। आपको बता दें कि फिल्म बंदर 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। निखिल द्विवेदी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
