Raha Kapoor Birthday Inside Photos: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल की फिल्मों से जुड़े के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। फिल्मों के साथ-साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी हाल ही में यानी 6 नवंबर को अपनी प्यारी सी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का बर्थडे मनाया। जिससे जुड़ी कई खबरें भी सामने आईं। इन सब के बीच राहा कपूर की दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source: Neetu Kapoor Instagram
नीतू कपूर ने दिखाई पार्टी की झलक
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गए है, इसकी वजह उनकी बेटी राहा कपूर की बर्थडे पार्टी है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से राहा कपूर की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नीतू कपूर के साथ रणबीर की आंटी रीमा जैन (Rima Jain) और आलिया की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) भी नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) भी नजर आईं। जो परिवार से साथ बात करती दिखाई दीं। इन तस्वीरों को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के बर्थडे की इनसाइड फोटोज। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर राहा कपूर तीन साल की हो गई हैं।
Image Source: Neetu Kapoor Instagram
इन फिल्मों में नजर आएंगे आलिया-रणबीर कपूर
राहा कपूर की बर्थडे पार्टी के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल का भी अहम रोल हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की बर्थडे पार्टी की फोटो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
