रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, जमाई राजा ने भी शेयर की सास-ससुर की प्यारी फोटो

Neetu Rishi Wedding Anniversary: अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और दिवंगत कलाकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर रिद्धिमा कपूर और दामाद भरत साहनी ने इंस्टाग्राम पर नीतू-ऋषि की प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर की हैं और उन्हें इस खास दिन की बधाई दी है।

Neetu Rishi Wedding Anniversary: भारतीय अदाकारा नीतू कपूर ने आज (22 जनवरी) ही के दिन 44 साल पहले एक्टर ऋषि कपूर के साथ शादी रचाई थी। इस खास मौके पर पूरी भारतीय इंडस्ट्री मौजूद थी और कपूर परिवार ने ऋषि-नीतू के लिए आशीर्वाद दिया था। शादी की 44वीं सालगिराह पर भले ही ऋषि कपूर मौजूद न हो लेकिन परिवारवाले नीतू कपूर को इस बात का अहसास नहीं होने दे रहे हैं। नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और दामाद ने उन्हें शादी की सालगिराह पर खास अंदाज में बधाई दी है। ऋषि कपूर के मौते के बाद से ही रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी मां नीतू कपूर का खास ख्याल रख रहे हैं।

Rishi Kapoor Nithu Kapoor Wedding Ann

रिद्धिमा और भरत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की नीतू-ऋषि की तस्वीरें

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें ऋषि कपूर और नीतू कपूर हंसते-खेलते दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर पर आई लव यू भी लिखा है। पिता की मौत के बाद रिद्धिमा कपूर मां का खास ख्याल रखती हैं ताकि उन्हें अकेलापन न महसूस हो। रिद्धिमा के साथ-साथ दामाद भरत साहनी ने भी सासुमां को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है और उनकी प्यारी सी फोटो शेयर की है।

End of Feed