बॉलीवुड

Chhaava Trailer Twitter Reaction: संभाजी महाराज बनकर छाए विक्की कौशल, अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार देख फैंस ने कहा-"फाड़ दिया भाई..."

Chhaava Trailer Twitter Reaction:विक्की कौशल की छावा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में विक्की कौशल का दमदार रोल देखने को मिल रहा है।आइए जानते हैं कि ट्रेलर देखने के बाद फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Chhaava Trailer Twitter Reaction

Chhaava Trailer Twitter Reaction: विक्की कौशल की छावा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में विक्की कौशल का दमदार रोल देखने को मिल रहा है। मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अब ट्रेलर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, वहीं ट्रेलर किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि ट्रेलर देखने के बाद फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

छावा में विक्की को छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में देखा जा सकता है। वहीं रश्मिका महारानी येसुबाई की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। अक्षय औरंगजेब के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में अक्षय खन्ना का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। सैम बहादुर और सरदार उधम जैसी बेहतरीन बायोपिक देने के बाद विक्की कुछ नया रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार है जब विक्की कौशल और रश्मिका की जोड़ी फैंस को देखने को मिल रही है। अब फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म 'छावा' का दमदार ट्रेलर 3 मिनट 8 सेकंड का है। इस ट्रेलर में एक्शन सीन और डायलॉग्स काफी जबरदस्त हैं। जो फैंस का दिल जीत रहे हैं। विक्की और अक्षय दोनों ही दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की का एक्शन देख फैंस के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। बता दें ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article