69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को बीती रात 28 जनवरी 2024 को गुजरात में आयोजित किया गया है। इस बीच बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट ने अपने नाम कर लिया है। बेस्ट एक्टर के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) तक कई बेहतरीन एक्टर्स को नॉमिनेट किया गया था। हालांकि फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के लिए हांसिल कर लिया है। इसी के साथ ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद राहा कपूर के मम्मी-पापा की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। अब रणबीर कपूर की मां और आलिया की सास नीतू कपूर ने इस प्राउड मूमेंट पर रिएक्ट किया है।
Neetu Kapoor on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
यह भी पढ़ें- 69th Filmfare Awards 2024: रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड घर लाईं आलिया भट्ट
आलिया को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए यह फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद अब फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड एक ही घर में चला गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
'मैंने चोरी छिपे प्रार्थना की थी'
फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रिसीव करते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी काफी खुश नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर अब नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने सीक्रेटली प्रार्थना की थी कि 2019 की तरह ही रणबीर और आलिया को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिले।'
