नीतू कपूर ने समधन सोनी राजदान और दोस्तों के साथ मनाया अपना बर्थडे, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की गर्ल गैंग की फोटो

Neetu Kapoor Birthday Pics : अभिनेत्री नीतू कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में है। वहीं पर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और पूरे परिवार के साथ खास पार्टी रखी जिसकी तस्वीरें आ गई हैं। फोटो में नीतू के साथ आलिया भट्ट की मां भी नजर आ रही है।

Neetu Kapoor Birthday Pics: बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर( Neetu Kapoor) ने हाल ही में अपना 67वां जन्मदिन मनाया। दो दिन पहले ही एक्ट्रेस का बर्थडे था जिस पर उनके चाहने वालों ने खूब बधाई दी थी। वैसे तो नीतू कपूर हर बार अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाती है लेकिन इस बार वह अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई। नीतू कपूर के जन्मदिन पार्टी की फोटो शेयर करते हुए उनकी बेटी रिद्धिमा ने बताया कि अभी भी पार्टी जारी है। इस फोटो में आपको नीतू कपूर की समधन और उनके परिवार की खास महिलाएं नजर आएंगी।

Riddhima Kapoor

Photo Source: riddhima kapoor instagram

नीतू कपूर( Neetu Kapoor ) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर( Riddhima Kapoor ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी मां के जन्मदिन पार्टी की है। जिसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है।उनके साथ सोनी राजदान, नीतू कपूर, रीमा जैन और अन्य लोग नज़र आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, "जन्मदिन का जश्न जारी है।" एक और फोटो शेयर की है जिसमें सभी लोग खाने की टेबल पर बैठे हैं। इस पार्टी में ऋद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही है। हालांकि फैंस इन फोटोज में आलिया भट्ट और राहा को मिस कर रहे हैं।

End of Feed