Neetu called Riddhima's husband Langoor: फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ से स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली रिद्धिमा कपूर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते फैंस को इंगेज रखने के लिए रिद्धिमा कपूर लगातार तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फैंस के लिए ही रिद्धिमा कपूर ने पति भरत साहनी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिस पर उनकी मां ने चौंकाने वाला कमेंट कर डाला है। नीतू कपूर ने रिद्धिमा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपने दामाद को लंगूर कह दिया है, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं...
Neetu Kapoor called Riddhima Kapoor husband Langoor
नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को क्यों बुलाया लंगूर:
अगर आप सोच रहे हैं कि नीतू कपूर ने अपने दामाद भरत साहनी को लंगूर क्यों बुलाया है तो बता दें कि ऐसा उन्होंने गुस्से में नहीं बल्कि मजाक में किया है। असल में रिद्धिमा कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर नीतू कुछ अटपटा कमेंट करना चाहती थीं। नीतू ने दामाद को चिढ़ाने के लिए रिद्धिमा की तस्वीर पर लिखा है, 'लंगूर के हाथ में अंगूर।' नीतू कपूर ने इस कमेंट के बाद एक हंसने वाला इमोजी भी बनाया है, जिसका मतलब है कि उनके और दामाद भरत के बीच ऐसा मजाक चलता रहता होगा।
ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद से ही भरत साहनी दे रहे हैं कपूर परिवार को सहारा
जब से एक्टर ऋषि कपूर अपने परिवार को छोड़कर गए हैं तब से भरत साहनी अपने ससुरालवालों का दुख बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हर बड़े मौके पर भरत साहनी कपूर परिवार के साथ नजर आते हैं और सास नीतू कपूर के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरने की कोशिश करते हैं। भरत के सपोर्ट का ही नतीजा है कि उनकी पत्नी रिद्धिमा कपूर फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ जैसे शो का हिस्सा बन पायीं। वैसे आपको नीतू कपूर और दामाद भरत साहनी के बीच का मजाक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
