बॉलीवुड

नवाजुद्दीन की बेटी जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू! बेटी संग लंदन में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं एक्टर

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर इस समय लंदन में अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एक्टर अपनी बेटी के साथ एक्टिंग वर्कशॉप में नजर आए। एक्टर की बेटी शौरा संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Nawazuddin With Daughter (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दी सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने काम से दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब एक्टर के बाद उनकी बेटी भी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली है। एक्टर की बेटी शौरा भी अपने पिता की तरह एक्टिंग फील्ड में आएंगी। नवाजुद्दीन की बेटी इस समय लंदन में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही है। शौरा का थिएटर शो देखने के लिए नवाजुद्दीन पहुंचे। एक्टर अपने बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती हैं।

नवाजुद्दीन की बेटी ने लंदन में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी और उनके क्लासमेट के साथ फोटो शेयर की हैं।

बेटी संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहें नवाजुद्दीन

एक्टर ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, शौरा अपने दोस्तों के साथ, एक्टिंग वर्कशॉप लंदन। एक्टर ने बेटी के साथ वीडियो भी शेयर किया है। एक्टर ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी इस समय एक्टिंग सीख रही है। 14 साल की उम्र से शौरा एक्टिंग में दिलचस्पी है। नवाजुद्दीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। दोनों तलाक तक लेने वाले थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच चीजें ठीक हो गई। फिलहाल दोनों साथ है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर क्राइम थ्रिलर रौतू के राज में नजर आए थे। एक्टर अरबाज खान के साथ 108 में दिखाई देंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article