बॉलीवुड

Nawazuddin Siddiqui Harassment Case: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला कोर्ट से नोटिस, पत्नी आलिया ने लगाए थे गंभीर आरोप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2023, 08:19 PM IST

Nawazuddin Siddiqui Harassment Case: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आलिया ने एक्टर और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कोर्ट ने एक्टर को नोटिस जारी किया है।

Image

Nawazuddin Siddiqui with wife (credit pic: social media)

Nawazuddin Siddiqui Harassment Case: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। एक्टर की पत्नी आलिया ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन और उनकी मां पर घरेलू हिस्सा का आरोप लगाया था। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी के बीच कोर्ट केस चल रहा है। अब इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा था कि नवाजुद्दीन और उनके परिवार ने मेरी क्लांउट को घर से निकालने की भरपूर कोशिश की थी। इस दौरान परिवार ने आलिया के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। उन्हें कई दिनों तक खाना नहीं दिया गया। इतना ही नहीं नवाजुद्दीन बच्चों की पढ़ाई का खर्च तक नहीं उठा रहे हैं।

आलिया ने नवाजुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा था कि पुलिस मेरी कलाइंट की कोई मदद नहीं कर रही है।

क्या है पूरा विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले ही नवाजुद्दीन की मां ने आलिया के खिलाफ IPC की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज करवाया था। आलिया के वकील का दावा है कि एक्टर की मां आलिया को नवाजुद्दीन की पत्नी मानने से इनकार कर रही है। उनका कहना है कि तुम दोनों का तलाक दो साल पहले हो गया था। अगर ऐसा है तो नवाजुद्दीन ने सभी डॉक्यूमेंट्स में पत्नी के नाम पर आलिया का नाम क्यों लिख रखा है। इतना ही नहीं एक्टर की मां नवाजुद्दीन के छोटे बेटे को नाजायाज कह रही हैं। आपको बता दें कि नावजुद्दीन की पत्नी इन दिनों एक्टर के घर पर ही रह रही हैं। वो नवाजुद्दीन के शूटिंग से आने का इंतजार कर रही हैं ताकि जवाब मांग सकें। नवाजुद्दीन की पत्नी का नाम असली नाम अंजना किशोर पांडे था। उन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर आलिया जैनब कर लिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article