अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बेटी अराध्या पॉपुलर स्टार किड हैं। फैंस स्टार्स के किड के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। पब्लिक इवेंट में सेलेब्स के बच्चे स्पॉट होते हैं। इसके अलावा उनके बारे में कोई भी पर्सनल जानकारी बहुत कम ही सामने नहीं आती है। श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अराध्या बच्चन के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। नव्या से पूछा गया है कि क्या वो अपनी बहन अराध्या को कोई सलाह देती हैं। नव्या ने कहा कि मैं उसे कोई सलाह नहीं देती हूं।
Aradhya Bachchan and Navya Naveli Nanda (credit pic: instagram)
अराध्या 12 साल की उम्र में बहुत समझदार हैं। नव्या ने कहा, अराध्या बहुत ही इंटेलिजेंट हैं। वो अपनी उम्र के बच्चों से ज्यादा समझदार हैं। उन्होंने कहा, आज के बच्चे पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। वो ज्यादा समझदार हैं इसीलिए मुझे नहीं पता कि मैं उसे क्या सलाह दूंगी।
बहन अराध्या को कोई सलाह नहीं देती हैं नव्या
नव्या ने कहा, मुझे लगता है कि मैं उसकी जितनी प्रशंसा करूं कम है। वो बहुत बुद्धिमान है। घर में चीजें शेयर करने के लिए मेरे पास एक छोटी बहन है। मैं इस बात से खुश हूं। वो बहुत ही कॉन्फिडेंट हैं और हर चीज के बारे में जानती हैं। ये बहुत ही सराहनीय है। एक्ट्रेस ने एबीपी समिट में कहा कि मैं खूद को खुद किस्मत मानती हूं कि मुझे इतनी कम उम्र में ऐसे मौके मिले, जो आम लड़कियों को नहीं मिलते हैं। हम सभी के लास्ट में ए शब्द है और ये हमारी जिम्मेदारी हैं कि अपने परिवार के नाम को आगे बढ़ाए। मुझे लगता है कि मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही हूं।
