National Film Award 2026: ‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ को मिला बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड, देशभक्ति से सीना चौड़ा कर देगी ये डॉक्यूमेंट्री

National Film Award 2026: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान शनिवार को हो चुका है और इस बार बेस्ट एडिटिंग के लिए मनवीर जसरोटिया सम्मानित हुए हैं। आइए आपको इनके काम के बारे में बताते हैं।

National Film Award 2026: शनिवार की शाम सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Award 2026) के विनर्स का ऐलान कर दिया। इस दौरान भारतीय सिनेमा के उन तमाम चेहरों को सम्मानित किया गया, जिन्हें सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेटशन ने 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सर्टिफिकेट दिया है। इस साल कार्तिक आर्यन और साउत सुपरस्टार ममूटी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया और यामी गौतम ने आर्टिकल 370 फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इस दौरान और भी कई कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए, जिसमें नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी में बेस्ट एडिटिंग भी शामिल है। इस कैटेगरी का अवॉर्ड मनवीर जसरोटिया (Manveer Jasrotia) ने अपने नाम किया। New York: कटरीना कैफ को देख डायलॉग भूल गए थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सेट पर सन्न रह गए थे लोग

75 years of nda

75 years of nda (photo credit- twitter)

    एडिटर मनवीर जसरोटिया को मिला नेशनल अवॉर्ड

    एडिटर मनवीर जसरोटिया को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एडिटिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवॉर्ड पुनीत बालन स्टूडियोज की डॉक्यूमेंट्री 'NDA के 75 साल' के लिए दिया गया। डॉक्यूमेंट्री 'NDA के 75 साल' मिल्ट्री ट्रेनिंग पर बेस्ड है, जो भारत के प्रमुख ट्राई-सर्विस मिलिट्री ट्रेनिंग इंस्टिट्यूशन खड़कवासला में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की 75 साल की विरासत को एक ट्रिब्यूट है। इस डॉक्यूमेंट्री में मिलिस्ट्री एकेडमी के पूरे 75 साल के सफर को दिखाया गया है, जिसमें माइलस्टोन, परंपराओं और इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के लिए ऑफिसर्स की कई पीढ़ियां तैयार करने में इसके योगदान को शामिल किया गया है। 72th National film Awards: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते ही झूम उठे Kartik Aaryan, यामी गौतम भी हुईं इमोशनल

      प्रोड्यूसर पुनीत बालन ने जाहिर की खुशी

      डॉक्यूमेंट्री को मिले अवॉर्ड पर प्रोड्यूसर पुनीत बालन ने कहा, 'यह नेशनल अवॉर्ड 'NDA के 75 साल' से जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत गर्व का पल है। यह नेशनल डिफेंस एकेडमी की असाधारण विरासत और उन बहादुर ऑफिसर्स की पीढ़ियों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी है। हमें बहुत गर्व है कि इस प्रेरणा देने वाली यात्रा को डॉक्यूमेंट करने की हमारी कोशिश को सबसे ऊंचे लेवल पर पहचान मिली है। मैं एडिटर मनवीर जसरोटिया और हमारी पूरी क्रिएटिव टीम को बधाई देता हूं, और यह सम्मान इंडियन आर्म्ड फोर्सेज़ की भावना, हिम्मत और कमिटमेंट को समर्पित करता हूं।'

      अमिताभ बच्चन की आवाज में बनीं डॉक्यूमेंट्री

      बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन तनुज भाटिया और तनुका लघाटे ने किया है और इसमें जसरोटिया ने अपनी एडिटिंग का कमाल दिखाया है। दिलचस्प बात ये है कि इसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी शानदार आवाज दी है।

      End of Feed