बॉलीवुड

Natasa और Hardik Pandya के बीच हुई सुलह, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर फिर दिखी शादी की तस्वीरें

Natasa Stankovic and Hardik Pandya Breakup Rumors: ​अभिनेत्री और मॉडल नतासा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि अ खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरों को रिस्टोर कर लिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Natasa Stankovic Restore Wedding Photos

Natasa Stankovic Restore Wedding Photos: अभिनेत्री और मॉडल नतासा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर सामने आई थी कि नताशा ने हार्दिक पंड्या संग अपनी शादी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। जिसके बाद इन दोनों के अलग होने की खबरें चारों ओर फैल गई। लेकिन बता दें कि इस जोड़े ने अलग होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस बीच आज बड़ी खबर सामने आ रही है कि नताशा और हार्दिक के बीच सुलह हो गई है और एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं।

अफवाहें तब शुरू हुईं जब हाल ही में एक रेडिट यूजर ने देखा कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से “पांड्या” सरनेम हटा दिया है। यूजर ने यह भी देखा कि इस जोड़े ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं और शादी की तस्वीरों को भी हटा दिया है। हालांकि अब खबर आ रही है कि नताशा ने अपनी शादी की तस्वीरों को रिस्टोर कर दी है। अब अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या संग उनकी शादी की तस्वीरों को देखा जा सकता है। जिससे लगता है कि अब जोड़े के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।

हार्दिक ने 2020 में कोरोनावायरस महामारी के बीच लॉकडाउन के दौरान नताशा के साथ शादी की थी। कोविड-19 के कारण यह जोड़ा भव्य समारोह आयोजित नहीं कर पाया था, लेकिन पिछले साल 2023 में उदयपुर में तीन दिवसीय विवाह समारोह आयोजित किया था। इस जोड़े का एक तीन साल का बेटा है जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article