बॉलीवुड

Hardik Pandya संग तलाक के बाद Natasa Stankovic ने ऐसे मनाया बेटे अगस्त्या का जन्मदिन, बोलीं- 'मैं इस दुनिया को तुम्हें..'

Natasa Stankovic Celebrates Son's Birthday: हार्दिक पांड्या संग तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्या को लेकर होमटाउन सर्बिया शिफ्ट गो गई हैं। इस बीच बीते दिन उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की हैं। यहां उनपर नजर डालते हैं।

Image

Natasa Stankovic Celebrates Son's Birthday

Natasa Stankovic Celebrates Son's Birthday: नतासा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) अपनी मां होने के सभी फर्ज निभा रही हैं। वह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संग अपने तलाक का असर बेटे अगस्त्य पंड्या पर नहीं पड़ने दे रही हैं। हाल ही में, नताशा और हार्दिक ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। अब दोनों एक साथ नहीं हैं और अलग-अलग रहने लगे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर नताशा की काफी ट्रोलिंग हो रही है।

नताशा ने मनाया बेटे का जन्मदिन

हालांकि नताशा ने सभी हेटर्स को अपनी जिंदगी से दूर रखा हुआ है और लोगों की राय से खुद को प्रभावित नहीं होने दिया। इस बीच अब नताशा ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। बेटे के जन्मदिन के मौके पर नताशा ने क्वालिटी टाइम बिताया है। एक्ट्रेस ने का ये इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

बेटे अगस्त्या संग क्वालिटी टाइम बिताती दिखीं नताशा

जन्मदिन की पोस्ट शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, 'मेरी बूबा। आप मेरे जीवन में शांति,प्यार और आनंद लाए हो। मेरा सुंदर लड़का। आप बहुत अच्छे हैं, बहुत प्यारे और काइंड हैं... हमेशा ऐसे ही बने रहें.. मैं इस दुनिया को आपकी दयालु आत्मा को बदलने नहीं दूंगा। मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी... हाथ में हाथ डाले। मैं तुम्हें प्यार करती हूं, तुम्हारी मां।' इससे पहले हार्दिक पांड्या ने भी अपने बेटे के साथ एक बर्थडे पोस्ट शेयर की थी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article