Musafir Cafe स्टार Vedika Pinto की चमकी किस्मत, इस एक्टर के साथ करेंगी काम

Vedika Pinto New Film: एक्ट्रेस वेदिका पिंटो ‘मुसाफिर कैफे’ की सफलता के बाद नई फिल्म में नजर आएंगी। इस साइकोलॉजिकल ड्रामा में वह लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Vedika Pinto New Film: एक्ट्रेस वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में वेदिका पिंटो वेब सीरीज मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) में नजर आई थी। इस सीरीज को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बता दें कि वेब सीरीज मुसाफिर कैफे नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस बीच वेदिका पिंटो को एक नई फिल्म मिल गई है। बताया जा रहा है कि वेदिका पिंटो एक्टर लक्ष्य के साथ काम करने वाली हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'डर का माहौल होने वाला है...' अजय देवगन ने शुरू की हॉरर मूवी की शूटिंग)

Vedika Pinto film

वेदिका पिंटो की चमक गई किस्मत (pic credit-instagram)

वेदिका पिंटो की चमक गई किस्मत

मुसाफिर कैफे स्टार वेदिका पिंटो ने डायरेक्टर प्रोसित रॉय की आने वाली साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म की कास्ट जॉइन कर ली है। इस फिल्म में वह लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इसे एक अलग तरह की साइकोलॉजिकल लव स्टोरी बताया जा रहा है, जो इस जॉनर में कुछ नया पेश करने की कोशिश करेगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस किरदार के लिए वेदिका को सबसे सही विकल्प माना गया है। उनके रोल में ताजगी और गहराई के साथ-साथ इंटेंसिटी की भी जरूरत है और मेकर्स को लगता है कि वेदिका इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। प्रोसित रॉय भी लक्ष्य के अपोजिट ऐसी ही एनर्जी वाली एक्ट्रेस चाहते थे और उन्हें वेदिका इस भूमिका के लिए परफेक्ट लगीं। दोनों की जोड़ी भी काफी फ्रेश है, जिसे लेकर मेकर्स उत्साहित हैं।

End of Feed