Munjya Movie Twitter Review: हॉरर-कॉमेडी का संतुलित मिश्रण हैं फिल्म, लोगों ने दिए ऐसे रिव्यू

Munjya Movie Twitter Review: शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या (Munjya) आज 7 जून 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए यहां फिल्म के ट्विटर रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Munjya Movie Twitter Review: बॉलीवुड में फिल्म स्त्री के बाद से शुरू हुआ हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का ट्रेंड खत्म होने का ही नहीं ले रहा है। अब थिएटर्स में रिलीज हुई शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्ममुंज्या भी कुछ इसी जॉनर को टारगेट कर रही है। फिल्म ने सभी सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी फिल्मों के फैंस को सरप्राइज दे डाला है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। बीते कुछ समय से इस जॉनर की फिल्में दर्शकों को बोर करने पर तुली हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों का बहुत प्यार मिला है। फिल्म मुंज्या कॉमेडी और हॉरर का बहुत सुन्दर मिश्रण है और एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर भी बताई जा रही है। आइए अब यहां फिल्म के ट्विटर पर सामने आ रहे रिव्यूज पर एक नजर डालते हैं।

Munjya Twitter Review

Munjya Twitter Review

Munjya की तारीफ में दर्शकों ने पढ़े कसीदे

फिल्म को लेकर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मस्त पैसा वसूल फिल्म है ये..'। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा,'मुंज्या रिव्यू.. गुड फैमिली एंटरटेनर, मुंज्या में मल्टीप्लेक्स में भीड़ जुटाने के लिए हॉरर से लेकर कॉमेडी और इमोशन के साथ डरावनी बीजीएम तक सब कुछ है... फिल्म महाराष्ट्र में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि कहानी महाराष्ट्रीयन आधार से जुड़ी हुई है..'

End of Feed