बॉलीवुड

Vedaa Poster out: वेधा में इंटेंस लुक में नजर आए John Abraham, बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 से मिलेगी कड़ी टक्कर

John Abraham Vedaa Poster Out: जॉन अब्राहम की फिल्म वेधा से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म के पोस्टर में एक्टर इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। जॉन के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं फिल्म सिनेमाघरों में किस दिन दस्तक देगी।

Image

John Abraham (credit Pic: instagram)

Vedaa Release Date: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म वेधा का पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में जॉन इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की कहानी देश भक्ति पर आधारित होगी। फिल्म को जी 5 स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। आइए जानते हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस दिन रिलीज होगी।

वेधा से पहले निखिल और जॉन की जोड़ी ने दो फिल्मों में काम किया है। दोनों ने साथ में इससे पहले सत्यमेव जयते और बाटला हाउस में काम किया है। दोनों फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि जॉन और निखिल की वेधा भी ब्लॉकबस्टर मूवी होगी।

वेधा में जॉन का नजर आया इंटेंस लुक

जॉन अब्राहम की वेधा सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होगी। वेधा में जॉन के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 15 अगस्त को अजय देवगन की सिंघम अगेन और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भी रिलीज होगी। इन दोनों फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में वेधा को पुष्पा 2 और सिंघम अगेन से कड़ी टक्कर मिलेगी। इन फिल्मों के क्लैश से कहीं मेकर्स को बड़ा नुकसान ना हो जाए।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन हाल ही में शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आए थे। पठान में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। पठान में शाहरुख, जॉन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थी। फिल्म साल 2023 की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में से एक थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article