सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस को अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस की शादी के सपोर्ट में मुकेश खन्ना ने अपनी राय रखी हैं। मुकेश खन्ना ने कहा कि सोनाक्षी और जहीर की शादी लव जिहाद नहीं है। ट्रोलर्स को जवाब देते हैं एक्टर ने कहा, आपको सोनाक्षी और जहीर की शादी को हिंदू-मुस्लिम के चश्में से नहीं देखना चाहिए। सोनाक्षी ने जो फैसला लिया वो एकदम से नहीं है। वो पिछले 6-7 साल से एक-दूसरे से साथ है। लोग इस शादी को लव जिहाद कर रहे हैं। लव जिहाद तब होता है जब लड़की की शादी जबरन करवाई गई हो।
Mukesh Khanna Reaction Sonakshi- Zaheer (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- शादी के बाद सोनाक्षी ने नहीं लगाया पति जहीर इकबाल के नाम का सिंदूर, भड़के लोग बोले- 'मुस्लिम धर्म अपना लिया..
उन्होंने कहा, क्या हिंदू और मुस्लिम शादी नहीं करते हैं। उनसे पहले भी कितने लोगों ने की है और खुश है। ये शादी उनके परिवार के लिए मायने रखनी चाहिए। मुकेश से पहले शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी की शादी पर अपना रिएक्शन दिया है।
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी जहीर की शादी को किया सपोर्ट
एक्टर ने कहा था कि मेरे लिए बेटी की खुशी सबसे जरूरी है। शत्रुघ्न से पूछा गया कि लव इस शादी से खुश नहीं है। एक्टर ने आगे कहा, हर फैमिली में शादी के समय में परेशानी आती है। इसमें कुछ नया नहीं है। लेकिन अगर लोग मेरे परिवार को टारगेट करेंगे तो ये मैं बर्दाशत नहीं करूंगा। सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। एक्ट्रेस ने 23 जून को शादी की है। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने शादी के बाद ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी थी।
