बॉलीवुड

Mukesh Khanna ने सोनाक्षी-जहीर को किया सपोर्ट, बोले-'क्या हिंदू-मुस्लिम शादी नहीं करते'

सोनाक्षी और जहीर की शादी को लोग लव जिहाद बता रहे हैं। इस वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब इस मामले में मुकेश खन्ना ने अपनी राय रखी है। मुकेश ने सोनाक्षी की शादी को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा एक्ट्रेस की शादी लव जिहाद नहीं है।

Image

Mukesh Khanna Reaction Sonakshi- Zaheer (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस को अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस की शादी के सपोर्ट में मुकेश खन्ना ने अपनी राय रखी हैं। मुकेश खन्ना ने कहा कि सोनाक्षी और जहीर की शादी लव जिहाद नहीं है। ट्रोलर्स को जवाब देते हैं एक्टर ने कहा, आपको सोनाक्षी और जहीर की शादी को हिंदू-मुस्लिम के चश्में से नहीं देखना चाहिए। सोनाक्षी ने जो फैसला लिया वो एकदम से नहीं है। वो पिछले 6-7 साल से एक-दूसरे से साथ है। लोग इस शादी को लव जिहाद कर रहे हैं। लव जिहाद तब होता है जब लड़की की शादी जबरन करवाई गई हो।

उन्होंने कहा, क्या हिंदू और मुस्लिम शादी नहीं करते हैं। उनसे पहले भी कितने लोगों ने की है और खुश है। ये शादी उनके परिवार के लिए मायने रखनी चाहिए। मुकेश से पहले शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी की शादी पर अपना रिएक्शन दिया है।

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी जहीर की शादी को किया सपोर्ट

एक्टर ने कहा था कि मेरे लिए बेटी की खुशी सबसे जरूरी है। शत्रुघ्न से पूछा गया कि लव इस शादी से खुश नहीं है। एक्टर ने आगे कहा, हर फैमिली में शादी के समय में परेशानी आती है। इसमें कुछ नया नहीं है। लेकिन अगर लोग मेरे परिवार को टारगेट करेंगे तो ये मैं बर्दाशत नहीं करूंगा। सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। एक्ट्रेस ने 23 जून को शादी की है। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने शादी के बाद ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article