बॉलीवुड

Sonakshi-Luv की शादी में हिन्दू-मुस्लिम एंगल घुसेड़ने वालों को मुकेश खन्ना ने लिया आड़े हाथों, बंद कर दी बोलती

Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने दमदार बयानों के लिए जाने जाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर विवाद भी बीते काफी समय से छिड़ा हुआ है, जिस पर मुकेश खन्ना ने अब अपनी राय रखी है।

Image

Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal's Wedding

Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी पर शुरू हुई बयान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोनाक्षी और जहीर इस समय अपना हनीमून मना रहे हैं और यहां उनके खुद के परिवार में ही शादी के बाद अनबन विराम लेती नहीं दिख रही। सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर यूजर्स अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं। अलग-अलग धर्मा का होने की वजह से जहीर और सोनाक्षी की शादी पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, कई लोग तो इसे 'लव जिहाद' का एंगल भी दे रहे हैं।

सोनाक्षी जहीर की शादी पर छिड़ा विवाद

अब 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर खड़े हुए विवाद पर अपनी राय रखी है। एक्टर ने इस शादी के खिलाफ बोल रहे लोगों की खटिया खड़ी कर दी है और फटकार लगाई है। आइए यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

मुकेश खन्ना ने जहीर-सोनाक्षी के ट्रोलर्स को लगाई फटकार

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'प्यार का कोई धर्म नहीं होता है, सोनाक्षी सिन्हा ने अचानक से उस लड़के से शादी नहीं कर ली है। 7-8 साल तक उसे डेट करने के बाद ऐसा फैसला लिया है। 'लव जिहाद' वो होता है जब एक छोटी बच्ची को बहला फुसलाकर एक साल के भीतर ही शादी कर ली है। तो इस शादी को पॉलिटिकल और धार्मिंग एंगल नहीं देना चाहिए।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article