Exclusive: "मेरे और अमिताभ से पंगा...", Mukesh Khanna ने Samay Raina को लिया आड़े हाथों

समय रैना ने अपने लेटेस्ट स्पेशल शो 'स्टिल अलाइव' के दौरान मुकेश खन्ना और अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा था। इसके जवाब में टीवी के 'शक्तिमान' ने समय रैना की क्लास लगाते हुए हिदायत दे डाली है।

समय रैना ने अपने स्पेशल शो स्टिल अलाइव में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को निशाना बनाकर बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। मुकेश खन्ना को जब से समय रैना (Samay Raina) के द्वारा बोले गए जोक्स के बारे में पता चला है, तब से वो कॉमेडियन से नाराज चल रहे हैं। मुकेश खन्ना ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए समय रैना को आड़े हाथों लिया है और गुस्सा जाहिर करते हुए बताया है कि कॉमेडियन को उन्हें और बिग बी पर ऐसे भद्दे जोक्स नहीं मारने चाहिए थे। मुकेश खन्ना ने कोर्ट में चले अपने केस का हवाला देते हुए कहा है कि समय ने बच्चों की मौत पर जो जोक किया था, उस केस में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Review: कॉमेडी किंग साबित हुए अक्षय-राजपाल, दिमाग चकरा देंगे ट्विस्ट, पैसा वसूल निकला क्लाइमेक्स)

Mukesh Khanna on Samay Raina

Mukesh Khanna on Samay Raina (Image Source: TNN/Social Media)

मुकेश खन्ना ने समय रैना के जोक्स पर जताया गुस्सा

मुकेश खन्ना ने समय रैना के शो पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, "खामखा वो मेरे से पंगा ले रहा है, अमित जी से पंगा ले रहा है। मैं तो इस बात से हैरान हूं कि समय ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए जॉर्ज ऑरवेल जैसे राइटर का नाम लिया। उसे ऐसा लगता है कि उसने बहुत अच्छा जोक बोला है। क्या अमिताभ जी का मजाक उड़ाकर आप आंदोलन खड़ा करना चाहते हो? क्या शक्तिमान पर जोक मारकर आप क्रांतिकारी बन जाओगे? आप उन चीजों पर सवाल खड़ा क्यों कर रहे हो, जो आप कर ही नहीं रहे हो?" (ये भी पढ़ें: 4th हफ्ते में Dhurandhar 2 नहीं तोड़ पायी Dhurandhar का रिकॉर्ड, 29 दिनों में पार किया 1100 करोड़ का आंकड़ा)

End of Feed