Mrunal Thakur's Son of Sardaar 2: साल 2025 में अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) रिलीज हुई थी। यह साल 2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल था, जो अपने टाइम में ब्लॉकबस्टर रहा था। 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर भी निर्माताओं की ऐसी ही उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह मूवी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अजय देवगन के साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर नजर आई थी। अब मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने हाल ही में 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म से उनके अहम सीन्स काटे गए थे।
'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर मृणाल ठाकुर ने किए खुलासे (Pic Credit: Instagram)
'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर मृणाल ठाकुर ने कही ये बात
मृणाल ठाकुर ने हाल ही में प्रेरणा को दिए इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि 'सन ऑफ सरदार 2' की कास्टिंग के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। मृणाल ठाकुर ने कहा, 'मुझे पता ही नहीं था कि एक सीनियर एक्टर फिल्म में मेरे पति का रोल निभा रहे हैं, जिसकी वजह से वो अपन किरदार को सही रह से देख ही नहीं पाई थीं। मैंने फिल्म से इस तरह की उम्मीद नहीं की थी और मैं खुद भी फेल रही। मेरा भरोसा डगमगा गया था। हालांकि मुझे अब कोई मुझे कोई पछतावा नहीं है।' (इसे भी पढ़ें: आनंद एल राय की 'Gorkha' हुई बंद, Akshay Kumar ने कर डाली पुष्टि)
'सन ऑफ सरदार 2' से काटे गए थे मृणाल ठाकुर के सीन्स
मृणाल ठाकुर ने बताया कि 'सन ऑफ सरदार 2' से उनके कई अहम सीन्स कट कर दिए गए थे। फिल्म में वो सीन्स काफी खूबसूरत थे। मृणाल ठाकुर के इस खुलासे से उनके फैन्स हैरान हैं। बताते चलें इस मूवी की कहानी दर्शकों को इम्प्रेस करने में विफल रही थी। इस मूवी का बजट 150 करोड़ रुपये थे और कमाई कुल 60 करोड़ रुपये रही थी। (इसे भी पढ़ें: 'धूम 3' के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की एक्शन मूवी में नजर आएंगे Tiger Shroff, मेकर्स ने कसी कमर)
'डकैत: ए लव स्टोरी' में आ रही हैं नजर
मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में मृणाल ठाकुर के साथ अहम रोल में अदिवी शेष नजर आ रहे हैं। साउथ के कई सेलेब्स ने इस मूवी की तारीफ की है। इसके अलावा अब मृणाल ठाकुर को जल्द ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा जाएगा। फिल्म में वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।
