Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की नई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह मूवी फैमिली ऑडियंस के लिए किसी सौगाद से कम नहीं है। फिल्म ममें रानी मुखर्जी एक ऐसी मां का किरदार प्ले करती दिखाई दे रही हैं, जिनका बच्चा नॉर्वे की सरकार उससे दूर करने का फैसला सुनाती है। अपने बच्चे के लिए ये मां देश से लड़ने का फैसला करती है और जिस कारण इसके पूरे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंत में इस मां की जीत होती है या हार, यह दर्शकों को मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे में देखने को मिलता है।
Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review
अगर फिल्म की बात की जाए तो यह एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। दर्शक इस मूवी को देखने के बाद इतने भावुक हो उठे हैं कि उन्होंने फिल्म की तारीफ में लाखों ट्वीट कर डाले हैं। दर्शकों का कहना है कि जो भी अच्छी फैमिली ड्रामा का इंतजार कर रहा है, उसे रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे जरूर देखनी चाहिए।
एक दर्शक ने मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे देखने के बाद ट्विटर पर लिखा है, 'यह मूवी तो जरूर देखनी है। अगर आपको अच्छी फिल्में पसंद हैं तो रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे आपके लिए है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'शाहरुख खान ने इस मूवी की तारीफ की है, जो छोटी बात नहीं है। किंग खान यूं ही किसी मूवी की तारीफ नहीं करते हैं।'
This is big…. Appreciation & love Coming straight away from #ShahRukhKhan means alot….. Undoubtedly… t.co/9PPCajhhm4
— ANI (@ANI) Mar 16, 2023
@AnirbanSpeaketh proud of you t.co/zdOhffpcnR
— ANI (@ANI) Mar 17, 2023
Looking forward to watching this. The whiteness of state organised theft of migrant children, legitimized through i… t.co/t5ra6JNtcP
— ANI (@ANI) Mar 17, 2023
