Kabza Twitter Review: मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म कब्जा (Kabza) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कब्जा में किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeepa), उपेंद्र राव और शिवा राजकुमार लीड रोल में है। ये फिल्म ओरिजिनली कन्नड़ भाषा में बनी है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन आर चंद्रु ने किया है। फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी गैंगस्टर पर आधारित है। ये एक मेगा बजट फिल्म है। पहली बार कन्नड़ के तीनों सुपरस्टार एक फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी फिल्म है।
सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, फिल्म का पहला हॉफ काफी धमाकेदार है। लेकिन दूसरे हॉफ की कहानी काफी बोरिंग है। दूसरे यूजर ने लिखा, कब्जा कन्नड़ फिल्म केजीएफ 2 की सस्ती कॉपी है। फिल्म की कहानी बहुत बोरिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा, कब्जा एक स्लो मूवी है जिसे देखने के बाद लगता है कि केजीएफ 1, 2 का सस्ता वर्जन है।
यूजर्स ने कब्जा को कहा- KGF की सस्ती कॉपी
ज्यादातर यूजर्स ने किच्चा सुदीप के 10 मिनट के कैमियो रोल को एंटरटेनिंग बताया है। फिल्म के लीड हीरो उपेंद्र राव है और बाकी दो सुपरस्टार्स फिल्म में 10 मिनट के कैमियो के लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कब्जा अपने फर्स्ट डे पर 10 से 12 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, कब्जा को भले ही स्लो स्टार्ट मिला है। लेकिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म में मल्टी स्टार्स है जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कब्जा के साथ आज बॉक्स ऑफिस पर पांच फिल्में साथ में रिलीज हुई है।
