बॉलीवुड

Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review: Rani Mukerji की शानदार एक्टिंग देख निकले दर्शकों आंसू, बोले 'इसे जरूर देखना...'

Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की नई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे देखने पहुंचे दर्शकों ने ट्वीट करके मेकर्स की तारीफ की है कि उन्होंने मां-बेटे के रिश्ते पर इतनी शाानदार फिल्म बनाई है। दर्शकों ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोगों को रानी मुखर्जी की ये मूवी जरूर देखनी चाहिए।

Image

Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review

Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की नई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह मूवी फैमिली ऑडियंस के लिए किसी सौगाद से कम नहीं है। फिल्म ममें रानी मुखर्जी एक ऐसी मां का किरदार प्ले करती दिखाई दे रही हैं, जिनका बच्चा नॉर्वे की सरकार उससे दूर करने का फैसला सुनाती है। अपने बच्चे के लिए ये मां देश से लड़ने का फैसला करती है और जिस कारण इसके पूरे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंत में इस मां की जीत होती है या हार, यह दर्शकों को मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे में देखने को मिलता है।

अगर फिल्म की बात की जाए तो यह एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। दर्शक इस मूवी को देखने के बाद इतने भावुक हो उठे हैं कि उन्होंने फिल्म की तारीफ में लाखों ट्वीट कर डाले हैं। दर्शकों का कहना है कि जो भी अच्छी फैमिली ड्रामा का इंतजार कर रहा है, उसे रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे जरूर देखनी चाहिए।

एक दर्शक ने मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे देखने के बाद ट्विटर पर लिखा है, 'यह मूवी तो जरूर देखनी है। अगर आपको अच्छी फिल्में पसंद हैं तो रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे आपके लिए है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'शाहरुख खान ने इस मूवी की तारीफ की है, जो छोटी बात नहीं है। किंग खान यूं ही किसी मूवी की तारीफ नहीं करते हैं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article