बॉलीवुड

Mrs Chatterjee vs Norway की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल, रानी मुखर्जी की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 19, 2023, 09:30 AM IST

​​Rani Mukerji Film mrs chatterjee vs norway box office day 2: एक मां की इमोशनल कहानी लेकर आईं रानी मुखर्जी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को देखकर ऐसा लगता है कि शनिवार का दिन फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ।

Image

mrs chatterjee vs norway day 2 collection

mrs chatterjee vs Norway box office collection day 2: बॉक्स ऑफिस पर शनिवार का दिन अच्छा रहा, क्योंकि शुक्रवार से फिल्मों की अच्छी कमाई हुई है। तू झूठी मैं मक्कार में शुक्रवार से 75 प्रतिशत की बढ़त हुई जबकि मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में 90 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी दोनों फिल्मों की कमाई की तेज गति जारी रहेगी, ताकि एक बेहतरीन वीकेंड देखने के मिले। हालांकि Kabzaa और Zwigato ने शनिवार को बेहद कम कलेक्शन दर्ज किया।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक मां की इमोशनल कहानी लेकर आईं रानी मुखर्जी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे पहले दिन 1.27 करोड़ रुपये की मामूली कमाई कर सकी। हालांकि ऐसा लगता है कि शनिवार का दिन फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ।

दूसरे दिन मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने रफ्तार पकड़ी और बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की है। अभी रविवार बाकी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आखिरकार फिल्म के कलेक्शन की संख्या में उछाल देखा जा सकेगा।

फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी ने सागरिका चक्रवर्ती का रोल प्ले किया है जो नॉर्वे सरकार से अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है। फिल्म की कहानी और रानी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है, हालांकि फिल्म को कलेक्शन के मामले में अभी रफ्तार पकड़ने की जरूरत है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article