बॉलीवुड

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 5: मंगल के दिन Rani Mukerji की मूवी ने मारी लम्बी छलांग, जल्द होगी 10 करोड़ी

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 5: बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की नई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे (Mrs Chatterjee Vs Norway) ने 5वें दिन जबरदस्त उछाल दर्ज कराई है। रानी मुखर्जी की फिल्म धीरे-धीरे 10 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने 5 दिनों में 8.42 करोड़ का कारोबार पूरा कर लिया है।

Image

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 5

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में इन दिनों पहले वीकेंड में ही दम तोड़ी दिखाई दे रही हैं। बड़े से बड़ा स्टार बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रहा है क्योंकि दर्शक सिनेमाघरों की ओर लौट ही नहीं रहे हैं। कोरोना वायरस के दौरान दर्शकों को ओटीटी का ऐसा चस्का चढ़ा है कि वो घर पर बैठकर ही फिल्में का लुत्फ उठाना चाहते हैं। बॉलीवुड की बहुत कम ही फिल्में हैं, जो पहले वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर सफर तय कर पा रही हैं। अदाकारा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की नई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे उन फिल्मों में से एक है। रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे (Mrs Chatterjee Vs Norway) न केवल सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई कर रही है बल्कि वीकडेज में उछाल भी दर्ज कराने में सफल रही है।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे के 5वें दिन के आंकड़े शेयर किए हैं। तरण आदर्श ने बताया है कि रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे की कमाई कमाई में 5वें दिन उछाल आई है। फिल्म ने 5वें दिन अपने खाते में 1 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 8 करोड़ के पार निकल गई है। फिल्म ने अपने पहले दिन 1.27 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.89 करोड़ रुपये, चौथे दिन 91 लाख रुपये और पांचवे दिन 1.09 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे 5 दिन बाद भी सिनेमाघरों में जैसा प्रदर्शन कर रही है, उसका सारा श्रेय इसकी कहानी को जाता है। रानी मुखर्जी एक शानदार फैमिली ड्रामा लेकर दर्शकों के सामने आई, जिसे आखिरकार प्यार मिलने लगा है। रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे एक रियल कहानी पर आधारित है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article