बॉलीवुड

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 3: Rani Mukerji की ममता भी नहीं आई काम, देखें आंकड़े

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 3: बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी बीते वीकेंड अपनी नई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे लेकर दर्शकों के सामने आई थीं, जो शानदार आंकड़े दर्ज कराने में नाकामयाब रही है। फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे अपने पहले वीकेंड में 7 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर सकी है।

Image

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 3

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में पिछले कुछ वक्त से बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दे रही हैं। जनवरी के महीने में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान की कमाई ने ट्रेड एक्सपर्ट्स के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी थी और उन्हें लगा था कि अब दर्शक सिनेमाघरों में लौट आए हैं और आने वाली बॉलीवुड फिल्में अच्छे आंकड़े दर्ज कराएंगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। बीते वीकेंड अदाकारा रानी मुखर्जी अपनी फैमिली ड्रामा मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे लेकर दर्शकों के सामने आई थीं, जिसका ट्रेलर दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा था लेकिन इसके पहले वीकेंड के आंकड़े बहुत ही निराशाजनक रहे हैं। फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 7 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने में नाकामयाब रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि अदाकारा रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे ने पहले वीकेंड में 6.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अपने पहले दिन 1.27 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.26 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.89 करोड़ रुपये करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन तीनों आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो भी फिल्म की कमाई 7 करोड़ के पार नहीं निकल पायी है।

छोटे बजट की मूवीज के लिए सिनेमाघर नहीं जा रहे दर्शक

कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दर्शक छोटे बजट की फिल्मों के लिए सिनेमाघरों की तरफ नहीं जा रहे हैं। वो केवल पठान जैसी मेगा बजट मूवीज के लिए ही सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article