मास्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म वीक में पहले दिन रहा 'लापाता लेडीज' का जलवा, 'गेम चेंजर' को लेकर आया अपडेट

Moscow International Film Week: मास्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म वीक में इंडियन मूवीज ने धमाल मचा दिया। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म वीक की शुरुआत फिल्म लापाता लेडीज से की गई। साथ ही साथ इस दौरान फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर बड़ी खबर भी सामने आई।

Moscow International Film Week: मास्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म वीक की शुरुआत रूसी राजधानी मॉस्को के खुदोजेस्टवेनी सिनेमा में किरण राव निर्देशित फिल्म लापाता लेडीज की स्क्रीनिंग के साथ हुई। रूसी फिल्म उद्योग की कई मशहूर हस्तियों ने इस भव्य उद्घाटन समारोह में शिरकत किया। रूसी दर्शकों की ओर से भारतीय फिल्मों को लेकर जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है । दुनिया भर से आए हुए फिल्म जगत के लोगों ने मास्को में तैयार हो रहे फिल्मी लोकेशन और फिल्म निर्माण से जुड़ी चीजों का जायजा भी लिया।

moscow international film week

आपको बता दें कि मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक 28 अगस्त तक राजधानी में चलेगा। खुडोज़ेस्टवेनी सिनेमा में उद्घाटन समारोह में दुनिया भर से फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पहले दिन अभिनेता मिलोस बिकोविक, निर्देशक और लेखक जोरा क्रायजोवनिकोव, अभिनेता निकिता वोल्कोव और भी सेलिब्रिटी मौजूद रहे। विशेष स्क्रीनिंग में, लोगो ने भारतीय कॉमेडी-ड्रामा "लापता लेडीज" की जमकर तारीफ की

End of Feed