बॉलीवुड

मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में इंडियन मूवीज ने मचाया धमाल, 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर आई बड़ी खबर

Moscow International Film Week: मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में इंडियन फिल्मों में जमकर धमाल मचाया है। इस लिस्ट में लापता लेडीज, आरआरआर और कल्कि 2898 एडी जैसी मूवीज का नाम शामिल है।

Image

kal

Moscow International Film Week: मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में इंडियन फिल्मों में जमकर धमाल मचाया है। इस लिस्ट में लापता लेडीज, आरआरआर और कल्कि 2898 एडी जैसी मूवीज का नाम शामिल है।

मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक, जो अभी रूस की राजधानी में चल रहा है, न केवल वैश्विक सिनेमा का प्रदर्शन है, बल्कि भारतीय फिल्मों का त्योहार भी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रहा हैं। मॉस्को फिल्म फेस्टिवल 23 अगस्त को शुरू हुआ और 28 अगस्त को समाप्त होगा, जिसमें भारतीय सिनेमा की तरफ दुनिया भर से आये लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें लापता लेडीज, आरआरआर और कल्कि जैसी फिल्में धूम मचा रही है।

भारतीय फिल्मों का लंबे समय से रूसी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रहा है, राज कपूर, राजेश खन्ना और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सिनेमा के दिग्गजों को आज भी रूसी बहुत पसंद करते है। अपने करिश्माई अभिनय के लिए रूस में प्रिय ये अभिनेता अपने फिल्मी दिनों में मॉस्को फिल्म फेस्टिवल के मेहमान हुआ करते थे। भारतीय सिनेमा के प्रति यह लगाव पिछले कुछ वर्षों में और भी बढ़ा है, और आज के समय मे आरआरआर, कल्कि और लापट्टा लेडीज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में रूस मे लोगो मे भारतीय फिल्मों का दीवाना बना रही है।

आरआरआर, जो दो साल पहले भारत में रिलीज हुई थी, रूस में भी ट्रेंड में है, दर्शक फिल्म की भव्यता का अनुभव करने के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं। फिल्म के एक्शन, ड्रामा और सांस्कृतिक कहानी के मिश्रण ने रूसी दर्शकों को प्रभावित किया है। हाल मे भारत मे रिलीज हुई फिल्म कल्कि, जो मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही है। कल्कि फिल्म के निर्माता से टाइम्स नाऊ ने जब बात किया तो उन्होंने बताया कि रूस में इस फिल्म को लोग बढ़ चढ़कर देख रहे हैं इसलिए हमने रूसी भाषा में इसे डब करने का फैसला किया है। निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त के अनुसार फिल्म को आधिकारिक तौर पर रूसी भाषा में डब किया जाएगा और सितंबर 2024 में रूस मे रिलीज किया जायेगा यह फैसला रूसी दर्शकों के बीच फिल्म की अपार लोकप्रियता का नतीजा है, जिन्होंने इस फिल्म के रिलीज के लिए उत्सुकता दिखाई है।

मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक ने कई भारतीय फिल्मों के लिए एक मंच प्रदान किया है। फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों ने भारतीय सिनेमा की शानदार कहानी कहने की शैली और सांस्कृति को काफी पसंद किया है। फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर पर भारतीय फिल्म लापता लेडिस दिखाई गई दुनिया भर से आए हुए फिल्म जगत के लोगों ने इस आमिर खान प्रोडक्शन के इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया है जो रूसी दर्शकों और भारतीय सिनेमा के बीच गहरे संबंध का संकेत है।

जैसे-जैसे मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक 28 अगस्त को खत्म के करीब पहुंच रहा है, यह कहा जा सकता है कि भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर वैश्विक दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी है। इस फेस्टिवल ने ना केवल भारतीय फिल्मों और रूसी दर्शकों के बीच ऐतिहासिक संबंधों की याद दिलाया है, बल्कि भविष्य के सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी मंच तैयार किया है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article